
जैन ई-लायब्ररी एक ऐसी वेबसाइट (ऑनलाइन लायब्ररी) है, जहां आपको मिलेंगे जैन ग्रंथ, जैन शब्दकोश, जैन ज्ञानकोश, जैन लेख, जैन पात्र-पत्रिकायें और प्राचीन तथा समकालीन गुजराती, हिन्दी और अंग्रेजी जैन भाषा की पुस्तकें. इस ऑनलाइन लायब्ररी में श्वेतांबर शास्त्र, दिगंबर शास्त्र, चार अनुयोग, भाष्य साहित्य, प्राकृत-संस्कृत साहित्य के साथ आधुनिक और प्राचीन साहित्य का अद्भूत संगम देखने को मिलेगा जो जैन धर्म के सभी आयामों को प्रस्तुत करता है. उसमें विविध जैन संप्रदायों के साहित्य का समावेश है. विविध जैन पुस्तकालयों की हस्तप्रतों की सूची (कॅटलॉग्स) भी इस संग्रह की विविधताओं में से एक विशेषता है.
इस पुस्तकालय में अहिंसा, करुणा, कर्म फिलोसोफी और अनेकांतवाद जैसे जैन धर्म के सिद्धांतों पर आधारित साहित्य के विशाल संग्रह का समावेश होता है.
जैन ई-लायब्ररी के वाचक जैन परंपरा के समृद्ध आध्यात्मिक साहित्य को डाउनलोड करके पढ सकते हैं, इसके अतिरिक्त जैन ई-लायब्ररी लेखकों और प्रकाशकों को नये वांचक वर्ग तक पहुंचने में मददरूप होती है.
जैन ई-लायब्ररी वेबसाइट निःशुल्क और सरलता से उपयोग में ली जा सकती है, और रजिस्टर्ड उपयोगकर्ता वेबसाईट पर उपलब्ध सामग्री को स्वयं के उपयोग के लिए निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं.
उपलब्ध जैन साहित्य
- अमेरिकन जैन पाठशालाओं की पुस्तके (अंग्रेजी)
- अन्य पाठशालाओं की पुस्तकें
- जैन आगम ग्रंथ (मूल, निर्युक्ति, भाष्य, चूर्णि, टिका)
- मुद्रित प्रतें (PDF)
- जैन संस्कृत-प्राकृत पुस्तकें
- जैन हिन्दी-गुजराती-अंग्रेजी पुस्तकें
- अन्य भाषा की जैन पुस्तकें
- पर्युषण आराधना हेतु उपयोगी पुस्तकें
- जैन धर्म के चारों संप्रदायों की पुस्तकें
- जैन हिन्दी-गुजराती-अंग्रेजी लेख
- प्रतिक्रमण स्पेश्यल ऑडियो फाइल्स
- शब्दकोश
- अभिनंदन ग्रंथ-स्मृति ग्रंथ
- अन्य धर्म (इन्टरफेथ) ग्रंथ
- पत्र पत्रिकायें (Magazines, Periodicals)
- सूचीपत्र (कैटलॉग्स)
- ऑडियो / वीडियो
कुल उपलब्ध साहित्य
वेबसाइट पर कुल उपलब्ध साहित्य- 25000 फाइल्स
- मुल आगम और टीकाएँ – 1350
- पुस्तक – 8700
- आर्टिकल्स – 5500
- मैगेजिन्स – 3200…
- ऑडियो/विडियो 1100
उपयोग कैसे करना
- सबसे पहले jainelibrary.org वेबसाइट खोलनी है.
- वेबसाईट की दाईं ओर उपर की साईड लॉग इन / रजिस्टर टेब हैं. जिसमें पहली बार आपके ई-मेल से रजिस्टर होना है, फिर रजिस्टर्ड ई-मेल से लॉग इन करके कोई भी पुस्तक विना मूल्य डाउनलोड कर सकते हैं.
सर्च ऑप्शन्स
आपको जो चाहिए वह पुस्तक-मेगेजिन-लेख या किसी भी साहित्य का टाईटल / लेखक / प्रकाशक / प्रकाशन वर्ष या कुल पृष्ठ से जुड़े हुए छोटे से छोटे स्ट्रींग सर्च विन्डो में लिख कर सर्च कर सकते हैं.
यह भी पढिये…..
यापनीय संप्रदाय: जैन धर्म का भूला-बिसरा अध्याय
They Won हिंदी
हिंदी कहानियां व लेख
They Won
English Short Stories & Articles
Pl enroll me